प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। समालखा क्षेत्र में हुए रंजीत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी को रंजीत पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले समालखा के बिहौली गांव में पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेतों में काम करने वाले रंजीत की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी विनोद फरार चल रहा था।
पुलिस की सीआईए-1 टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को समालखा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विनोद को शक था कि रंजीत का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश के चलते उसने मौका पाकर रंजीत की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- 20 लाख की चोरी, राजस्थान तक पहुंची पुलिस; तीन आरोपी दबोचे, 20 से ज्यादा वारदातों का कनेक्शन
- CG Morning News: दिल्ली दौरे पर CM साय… UPSC मेंस आज से… सहयोग केंद्र में होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन… पिकलबॉल स्पर्धा का होगा आगाज… पढ़ें और भी खबरें
- भूपेंद्र हुड्डा-अभय चौटाला आमने-सामने, ‘शाह से डील’ के आरोप पर हुड्डा ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- आज राहत के साथ उमस का सितम, जानें हरियाणा के मौसम को लेकर IMD का ताजा पूर्वानुमान
- Delhi News Brief: महिला उद्यमियों को बिना गारंटी 10 करोड़ तक लोन; दिल्ली में SIR शेड्यूल फिर बदला; सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल को पत्र लिखा

