पानीपत, प्रवीण भारद्वाज. पानीपत में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह मंगलवार देर रात स्वयं सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर से लेकर समालखा क्षेत्र तक विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पुलिस नाकों और नाकाबंदी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। कई स्थानों पर नाकाबंदी व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को फटकार लगाई और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
एसपी सबसे पहले थाना सिटी और तहसील कैंप क्षेत्र में लगाए गए नाकों का निरीक्षण करते हुए महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचे। यहां चांदनी बाग थाना पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी व्यवस्था से वह संतुष्ट नजर नहीं आए। बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंधों में कमियां मिलने पर उन्होंने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार को कड़ी फटकार लगाई।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की नाकाबंदी से अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सख्त और व्यवस्थित नाकाबंदी सुनिश्चित की जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने डीएसपी राजवीर सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि इंस्पेक्टर संदीप कुमार का तबादला हो चुका है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द रिलीव किया जाए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने और अपराध नियंत्रण के लिए नाकाबंदी अभियान को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
- शीतला माता के दरबार में लगे सवा लाख सिक्के, मेले के बाद कहां जाएंगे?
- हाथी की मौत का करंट कनेक्शन, 3 पर FIR; और नाम आ सकते हैं सामने
- मुजफ्फरपुर में शातिर चोर और गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, मकान मालिक भी गिरफ्तार
- यादव समाज की मांग पूरी! मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
- भाजपा, चुनाव आयोग, EVM और धांधली! अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार को घेरा, फर्जी वोटरों के आंकड़ें बताते हुए दिया बड़ा बयान

