प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में शनिवार को यमुना नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। छोटी बेटी को डूबने से बचाने की कोशिश में पिता और बड़ी बेटी गहरे पानी में समा गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज (45) मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ पानीपत में रह रहे थे। वह एक निजी कंपनी और ईंट भट्टे पर काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। शनिवार को छुट्टी होने के कारण मनोज अपने पांच बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना नदी पर घूमने और स्नान करने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाने के दौरान मनोज की छह वर्षीय छोटी बेटी कैरा अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को बचाने के लिए मनोज तुरंत नदी में कूद पड़े। उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए किसी तरह बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इसी दौरान वह खुद पानी के तेज बहाव में फंस गए।
पिता को डूबता देख उनकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी चांदनी भी उन्हें बचाने के लिए नदी में उतर गई। हालांकि, पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते पिता-पुत्री गहरे पानी में डूब गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया।

इसके बाद दोनों को तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

