इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में डूबने से 6 साल की मासूम की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
सहेलियों के साथ नहाने तालाब गई थी मासूम
दरअसल, पूरी घटना बृजपुर के बड़गडी गांव की है। सोमवार को 6 साल की मासूम अपनी सहेलियों के साथ बलराम तालाब में गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। बेटी का शव देख परिवार के आंसू नहीं थमे। शव की पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद अंतिम संस्कार को शव सौंप दिया जाएगा।

