इदरीश मोहम्मद, पन्ना। एमपी की पन्ना टाइगर रिजर्व की बेशकीमती वन संपदा पर नजर गड़ाए लकड़ी माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। रेंजर रोहित पुरोहित को मिली सटीक सूचना के बाद टीम ने बकचुर बीट (कक्ष क्रमांक 250) में तस्करों की घेराबंदी की। 

​जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो माफिया कुल्हाड़ियों से सागौन के पेड़ों को काट रहे थे। आहट मिलते ही तस्करों ने घने जंगल की ओर भागने की कोशिश की। टीम ने पीछा करते हुए शातिर तस्कर सुरेश गोंड पिता मुन्नी लाल गोंड को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

आरोपी को टीम ने पकड़ा जिसके पास से  14 नग सागौन की सिल्लियां लगभग आधा घन मीटर की बाजार मूल्य करीब 30,000 रुपये है। ​रेंजर पुरोहित ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जंगल की संपदा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी है और वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m