Paper Leak in Rajasthan: जयपुर में नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन की ऑनलाइन परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आया है। जयपुर पुलिस की वेस्ट जिला टीम और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है।

इस मामले में गिरोह से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वेस्ट जिला पुलिस ने 8 आरोपियों को, जबकि एसओजी ने 6 को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरोह का खुलासा: परीक्षा केंद्रों की मिलीभगत से पेपर लीक
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ और डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने प्रेसवार्ता के दौरान गिरोह की कार्यप्रणाली उजागर की। गिरोह परीक्षा केंद्रों से मिलीभगत कर ऑनलाइन सिस्टम को हैक करता था। यह संगठित गिरोह ऑनलाइन परीक्षाओं को प्रभावित कर भारी रकम वसूलने के बदले नकल कराने का काम करता था।
कैसे काम करता था गिरोह?
- आरोपी परीक्षा केंद्रों के संचालकों और कंप्यूटर लैब से सांठगांठ कर सिस्टम को रिमोट एक्सेस से हैक करते थे।
- परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रश्न हल कराए जाते थे।
- प्रत्येक छात्र से नकल के लिए 50,000 रुपये बतौर अग्रिम भुगतान लिया जाता था।
- आरोपी संदीप ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों परमजीत, जोगेंद्र, और खातीपुरा व मानसरोवर के कई स्कूल संचालकों के साथ मिलकर यह काम किया।
रेलवे भर्ती परीक्षा में भी नकल
गिरोह ने दिसंबर 2024 में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आयोजित परीक्षा में सीकर सेंटर पर भी नकल कराने की बात स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने कई अन्य परीक्षाओं में भी नकल कराई है।
पढ़ें ये खबरें
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
