मोहाली. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उसने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कथित तौर पर धमकी दी है। जानकारी के अनुसार पम्मा ने एक कथित बातचीत का हवाला देते हुए गोल्डी बराड़ पर कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कुछ बाते कही जा रही है.इसके साथ ही कहा कि गोल्डी बराड़ ने 40 गोलियों की बात की है, हम 4 हजार चलाएंगे और उसके पूरे शरीर को छन्नी कर देंगे।
आतंकी परमजीत पम्मा ने धमकी के तौर पर कहा है कि निज्जर की हत्या का गोल्डी बराड़ को जवाब देना होगा। गोल्डी बराड़ एजेंसियों से जुड़ा हुआ है और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की तैयारी कर लेना चाहिए।
आपको बता दें कि परमजीत सिंह पम्मा को UAPA के तहत भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। इसके साथ खालिस्तान टाइगर फोर्स से भी उसके संबंध बताए जाते हैं। वह कई मामलों में आरोपी पाया गया है, इसके खिलाफ कई अधिकारिक मामले दर्ज हैं.
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण में ‘मिशन 86%’, कल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
- सर्पदंश मुआवजा घोटाला : आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली स्थायी जमानत
- स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज



