चंडीगढ़. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कांग्रेस नेता परगट सिंह ने शनिवार को मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं के नाम पर फलता-फूलता है और यहां के लोगों ने हमेशा नफरत और विभाजन की राजनीति को परास्त किया है. इस दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है.
नफरत के लिए पंजाब में जगह नहीं
इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि पंजाबी ऐसा पंजाब और देश स्वीकार नहीं करते, जहां नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जाता हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में सकारात्मक और सार्थक राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी.
परगट सिंह ने मौजूदा सरकार पर भी आरोप लगाए.. जिस तरह की राजनीति पंजाब में हो रही है, उसमें सरकार पर कोठियों पर कब्जा करने और पंजाब के खजाने के साथ भी इसी तरह व्यवहार करने के आरोप लगाए. अब पंजाबियों को पंजाब के हितों के लिए खड़ा होना होगा.
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

