मानसा। एंटी ड्रग टास्क फोर्स के नेता परविंदर सिंह झोटा की हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के पास है. ऐसे में अब पोस्टमार्टम की पारी है. CBI परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में करवाना चाहती है. इसके लिए शव को चंडीगढ़ ले जाने के लिए जब टीम पहुंची तो वहां निहंग सिंह भी पहुंच गए, जिसके बाद माहौल गर्मा गया है. वहीं, परिवार भी मौके पर पहुंचा है.

इस दौरान पत्नी ने साफ किया है कि जब तक कमेटी से सहमति नहीं बनती, परविंदर झोटा के शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा. इसे लेकर सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी के साथ परिवार व संघर्ष कमेटी की बैठक हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

मॉर्चुरी के बाहर मोर्चे पर बैठे निहंग सिंहों ने भी साफ कहा है कि परिवार के सदस्य की रजामंदी के बाद ही शव यहां से नहीं लेकर जाया जाएगा, जिसके बाद भारी पुलिस बल सिविल अस्पताल मॉर्चुरी के बाहर तैनात किया गया है. देर शाम पंजाब सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी के साथ परिवार व संघर्ष कमेटी की बैठक हुई, जो बेनतीजा रही है. प्रशासन की ओर से अपनीत रियात ने बताया कि एक्शन कमेटी की ओर से रखी गई मांगों पर चर्चा के बाद जानकारी दी गई है. आने वाले दिनों में एक्शन कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी.