चंडीगढ़. पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। घटना हरियाणा के अंबाला में फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान हुई, जब एक नकली गोली गाड़ी पर फायर की गई, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। टूटा हुआ शीशा उनके चेहरे पर लगा, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इलाज के बाद परमिश चंडीगढ़ लौट आए हैं और शूटिंग को रोक दिया गया है।
परमिश वर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें कार की सीट पर कांच के टुकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “शूटिंग के दौरान यह घटना हो गई। रब की कृपा से मैं ठीक हूं। आपके प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद।” हालांकि, उनकी टीम ने अभी तक उनकी चोट की स्थिति पर कोई अपडेट नहीं दिया है। फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग पर भारी खर्च किया जा रहा है, जिसका निर्देशन सावियो संधू कर रहे हैं।

परमिश वर्मा इस फिल्म में लीड एक्टर के रूप में नजर आएंगे और ‘शेरा’ के मजबूत किरदार को निभाएंगे। फिल्म का बजट अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है, लेकिन यह विश्व भर के सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी।
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
