लक्ष्य वर्मा, करनाल। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत करनाल के कृष्णा मंदिर में करनाल जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रशिक्षण महाअभियान के दिन प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है । जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के गीत के साथ किया गया।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के सत्र में कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण शिविर के दिन विभिन्न सत्र हुए जिसमें सभी को संगठन की कार्यसमिति, व्यवहारिक सत्र, कार्यालय प्रबंधन,कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, विचार परिवार एवं नवाचार विषय पर जानकारीयां प्रदान की।

