चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पंजाब सरकार ने मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है. यह अहम निर्णय लगातार मांग के बाद लिया गया है. इसके पहले SHO को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. आपको बता दें कि पीड़ित परिवार की ओर से निष्पक्ष जांच और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायतों और मांगों को सुनने के लिए पंजाब सरकार की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी. कमेटी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में उनकी बात सुनी. कमेटी में तीन महिला अधिकारी को चुना गया था.

आपको बता दें कि इस हत्याकांड ने पूरे पंजाब को हिला दिया है. लगातार न्याय की मांग की जा रही है, इस बीच कल अमित शाह का पंजाब दौरा बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ. उन्होंने झोटा परिवार से मुलाकात कर CBI जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद अब यह केस CBI की टीम देख रही है, इस पूरे मामले ने अब जल्दी न्याय मिलने की उम्मीद है.