मानसा: नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गोली मारने के मुख्य आरोपी अश्वनी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि बीते दिन परविंदर की बड़े ही बेरहमी से हत्या की गई थी.

इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्वनी की मदद करने वाले एक साथी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इस संबंध में FIR भी दर्ज की थी. अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से मामले की जांच में आगे बढ़ने की उम्मीद है.

यह है मामला

बता दें कि मानसा में मंगलवार सुबह परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह एक मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री का विरोध करने पहुंचे थे. इसी दौरान मेडिकल स्टोर के मालिक ने उन पर गोलियां चला दीं. घटना इतने कम समय में हुई कि किसी को संभालने का मौका नहीं मिला. गोलियां इतनी नजदीक से चलाई गईं कि झोटा के शरीर के आर-पार हो गईं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

आपको बता दें कि इस घटना के बाद से लोगो में बेहद रोष देखने के मिल रहा हैं. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हुए और पुलिस प्रशासन में प्रश्न खड़े करने लगे. हालत को देखते हुए पुलिस ने लगातार जांच की और अपराधी को पकड़ा. बीते दिन परविंदर के माता पिता ने भी इस घटना को लेकर बेहद दुख जताया था. उन्होंने कहा था कि उनका बेटा पहले भी खतरा महसूस करता था , वह कहता था कि उसकी जान को खतरा है.