मानसा. परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जानकारी के अनुसार CBI की टीम पहली बार झोटा के हत्यारे अश्विनी कुमार के घर पहुंची है. कड़ी सुरक्षा के बीच अब टीम द्वारा घर की जांच शुरू की जा रही है. हालत को देखते हुए आसपास के इलाके को सील किया गया है. इस दौरान अश्विनी कुमार के घर के पास का पूरा हिस्सा सील कर दिया गया और बैरिकेड लगा दिए गए हैं. जांच जोर पकड़ने के साथ साथ अब हर पहलू को लेकर टीम गंभीरता के साथ सर्च कर रही है.
बता दें कि परविंदर झोटा मामले में CBI एक्टिव हो गई है और गहराई से जांच की रही है. इससे पहले CBI विपिन कुमार के घर भी पहुंची थी. विपिन कुमार ही वह व्यक्ति है जो अश्विनी कुमार को अपने साथ ले गया था. इससे भी पूछताछ की जाएगी.
गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार ने गोलियां मारकर हत्या की थी. इसके बाद परिवार के साथ पूरा मानसा साथ है और न्याय की अपील कर रहा है. परिवार द्वारा अभी तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. परिवार का कहना है कि पहले सरकार उनकी सभी मांगें माने जिसके बाद पोस्टमॉर्टम और संस्कार किया जाएगा, जिसमें से एक मांग मान ली गई है. पंजाब पुलिस के पास से यह केस अब CBI को सौंप दिया गया है.
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CBI की टीम अश्विनी कुमार के घर पहुंची, जांच से पहले इलाका सील; बैरिकेडिंग कर बढ़ाई सुरक्षा
- हरिद्वार में मानवता शर्मसार: चंद घंटों के भीतर लावारिस हालत में मिलीं 2 नवजात बच्चियां, पुलिस टीम भी रह गई दंग
- दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर प्रहलाद पटेल का तंज, कहा- उनका सनातन से क्या वास्ता ?
- नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम में केमिस्टों का बड़ा फैसला, बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी दवा; नियम तोड़ने वालों का नहीं देंगे साथ
- Handwara News: हंदवाड़ा में आतंकी पोस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़, राष्ट्रविरोधी पोस्टर लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

