चंडीगढ़. परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा हाई अलर्ट में है. लोगों में गुस्सा और उग्र हो रहा है, इस बीच जानकारी मिली है कि CM मान हाई लेवल मीटिंग बुलाने वाले हैं, इसके जरिए सभी जिलों के SSP, SDM और DCP से चर्चा करेंगे और हालत की जानकारी लेने वाले हैं. सूत्रों की माने तो इस बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें वह मानसा में हुए इस हत्याकांड के साथ साथ अन्य जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात कर सकते हैं.

आपको बता दें कि परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद विपक्ष में भी सरकार को घेरा है और पंजाब की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है, ऐसे में सरकार द्वारा उठाया जा रहा हर कदम बेहद अहम माना जा रहा है. मानसा में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है, हालात को देखते हुए वहां की प्रमुख चौक चौराहों में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. लोगो रोष प्रगट करने अपने घरों से बाहर आ रहे हैं. ऐसे में मानसा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा अहम निर्णय लिया जा सकता है.

स्कूल कॉलेज में छुट्टी घोषित

आपको बता दें कि जन आक्रोश देखते हुए आज मानसा में कई स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित की गई थी. किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इस वजह से स्कूल एसोसियन ने यह निर्णय लिया था. हालांकि कुछ स्कूल खुले भी रहे.