मानसा. परविंदर सिंह झोटा के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार को लेकर एक बड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक परविंदर झोटा का PGI चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम अटक गया है, क्योंकि उनकी बॉडी 24 दिन तक फ्रीजर में रहने के कारण टेंपरेचर नॉर्मल नहीं हो रहा है। यही कारण है कि डाक्टरों को पोस्टमार्टम करने में मुश्किल आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, आज शाम फिर से PGI के डाक्टर पोस्टमार्टम की कोशिश करेंगे अगर संभावन नहीं हुआ तो फिर कल सुबह पोस्टमार्टम होगा, इसके बाद ही उसके शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

खेत में ही होगा अंतिम संस्कार

जानकारी यह भी समाने आ रही है कि अंतिम संस्कार कल, 7,8 नवंबर को हो सकता है। परविंदर का अंतिम संस्कार उनके ही खेतों में किया जाएगा। यह जानकारी एक्शन कमेटी के सूत्रों से मिली है।
परिवार की इच्छा के अनुसार, उनके ही खेतों में अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल, परिवार और एक्शन कमेटी अंतिम संस्कार की तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के समय के बारे में आधिकारिक जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद दी जाएगी।