कुंदन कुमार, पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आज 5 जुलाई को जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस समेत अन्य नेताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रामविलास पासवान के लिए भारत रत्न की मांग

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, आज हम अपने भगवान को याद कर रह हैं, जो 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुक हैं। इस दौरान उन्होंने गरीब, दलित और शोषितों के लिए काम किया है। हम आज के दिन केंद्र सरकार से रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग करते हैं। इस दौरान उनके बेटे प्रिंस पासवान समेत पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बांकीपुर उपचुनाव लड़ेगी आरएलजेपी- प्रिंस पासवान

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद सह आरएलजेपी नेता प्रिंस पासवान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, आज हमारे बड़े पापा का आज जंयती है। आज हमलोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही प्रिंस पासवान ने बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि, हमारी पार्टी (आरएलजेपी) भी बांकीपुर उपुचनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी।

हालांकि उनकी पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा इसे लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। संभव है कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टी की बैठक कर बांकीपुर सीट के लिए सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर सकती है।

ऐसा नहीं होना चाहिए था- प्रिंस पासवान

वहीं, भरत तिवारी एनकाउंट से जुड़े सवाल पर प्रिंस पासवान ने कहा कि, जिस प्रकार से यह घटना घटी है, वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि, भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- 20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी विपक्ष