MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर और दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में शामिल होंगे। समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। सीएम इंदौर से दिल्ली जाएंगे। जहां वे केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के नेताओं से मुलाकात कर सकते है।

इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दो दिवसीय समारोह होगा। पीपीपी मॉडल के तहत बसों के संचालन की रूपरेखा तय होगी। समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। समिट का उद्देश्य प्रदेश में अधिक कनेक्टेड, वित्तीय रूप से साध्य, डिजिटल रूप से सक्षम और नागरिक-केंद्रित यात्री परिवहन इकोसिस्टम के निर्माण पर चर्चा और साझेदारी को बढ़ावा देना है। मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन परिकल्पना चर्चा के केंद्र में रहेगी।

यह है मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य

मोबिलिटी के 12 उच्च संभावनाओं वाले मोबिलिटी क्षेत्रों को समझने का अवसर मिलेगा। समिट से 7 प्रमुख परिणामों की दिशा में कदम बढ़ेगा। समिट में छह प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान रहेगा…

  • पीपीपी आधारित मोबिलिटी
  • इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मेनेजमेंट सिस्टम
  • वित्तीय स्थिरता
  • स्वच्छ मोबिलिटी
  • एकीकृत टिकटिंग
  • बेहतर यात्री अनुभव

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शुक्रवार को इंदौर और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10.15 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। जहां बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे इंदौर के ब्रिलियंट कंवेशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के नेताओं से मुलाकात कर सकते है।

हड़ताल पर बैंक कर्मचारी

आज बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। एमपी नगर जोन 1 में बैंक कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। वे रैली भी निकालेंगे। सुबह 10.30 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल से आम जनता की परेशानी बढ़ेगी। आज हड़ताल के कारण बैंकों के कामकाज ठप्प रहेंगे। वहीं कल शनिवार और रविवार के चलते भी बैंक नहीं खुलेंगे।

यह है प्रमुख मांगे

  • 5 दिन बैंकिंग सप्ताह लागू करें
  • स्केल-4 से ऊपर अधिकारियों की पीएलएफआई वापस लेने
  • पेंशन अपडेट एवं सामान डीए
  • एनपीएस की जगह ओपीएस
  • खाली पद भरने और ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने की मांग

कांग्रेस के पूर्व मंत्री 31 घंटे उपवास करेंगे

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठेंगे। सुबह 10 बजे से उपवास शुरू होगा। उनका कहना है कि मास्टर प्लान लागू नहीं होने के कारण सीलिंग के चलते जनता परेशान है। जल्द मास्टर प्लान लागू कराने की मांग है। आपको बता दें कि भोपाल का मास्टर प्लान आखिरी बार 31 साल पहले आया था।

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होंगे 2 अभियान

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से मध्य प्रदेश में दो अभियान शुरू होंगे। 17 सितंबर से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से शुरू होगा। इस दौरान ग्रामीण आबादी में उनकी संपत्ति की निःशुल्क रजिस्ट्री होगी। प्रदेश में 50 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह कैंपेन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत भी आयोजन होंगे। 17 सितंबर को प्रदेशभर में 58 दीपक जलाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m