दिल्ली में रविवार को लंबी दूरी के साथ ही कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष लगभग 11 घंटे और लौकहा बाजार (मधुबनी) -आनंद विहार टर्मिनल सवा छह घंटे के देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी। रविवार को कई लंबी दूरी और लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष लगभग 11 घंटे, जबकि लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल सवा छह घंटे देरी से पहुंचेगी।

देरी से दिल्ली आने के कारण वापसी दिशा में कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट विशेष-पौने चार घंटे की देरी से रवाना हुई।

वहीं, नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट विशेष 7.55 घंटे और नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष पौने चार घंटे के देरी से रवाना होगी। लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनदेरी
दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयूपौने दो घंटे
पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयूडेढ़ घंटे
कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयूडेढ़ घंटे
जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजरएक घंटे
कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयूएक घंटे
बुलंदशहर-तिलकब्रिज एमईएमयूएक घंटे
हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर45 मिनट

देरी से दिल्ली आने के कारण वापसी दिशा में कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट विशेष-पौने चार घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू व जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर आधे घंटे के देरी से चल रही हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m