अमृतसर। पंजाब के यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनो कई ट्रेन का स्टॉपेज पंजाब में बंद कर दिया गया था जो अब फिर से शुरू होगा। उत्तर रेलवे ने अमृतसर-जालंधर रूट पर चलने वाली कई गाड़ियों के स्टॉपेज बहाल कर दिए हैं।
मरम्मत कार्य के कारण ये स्टॉपेज अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब एक अक्तूबर से यात्री उन स्टेशनों पर भी ट्रेनें पकड़ सकेंगे जहां रुकने की सुविधा बंद थी।
उत्तर रेलवे कि तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस के तीन, श्री वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का एक, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस का एक, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस का एक, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस का एक, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस का एक और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस का एक स्टॉपेज बहाल किया गया है।

गोराया : 05:03 बजे आगमन, 05:04 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)
जालंधर कैंट : 05:35 बजे आगमन, 05:36 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)
जंडियाला : 07:07 बजे आगमन, 07:08 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)
16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस
फिल्लौर जं. : 04:49 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान (02.10.2025 से)
16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस
फिल्लौर जं.: 04:49 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान (06.10.2025 से)
16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस
फिल्लौर जं.: 04:49 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान (03.10.2025 से)
14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस
करतारपुर: 06:39 बजे आगमन, 06:40 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)
14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस
करतारपुर: 22:33 बजे आगमन, 22:34 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)
11057 छत्रपति शिवाजी महाराज-अमृतसर एक्सप्रेस
गोराया: 13:24 बजे आगमन, 13:25 बजे प्रस्थान (01.10.2025 से)
- भागलपुर: खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, परिजनों में पसरा मातम
- राजधानी के जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरीः एक महीने से एक्स-रे मशीन बंद, मरीज हो रहे परेशान
- सुशील गर्वाण की रामलीला से जुड़ी अनोखी कहानी, 26 साल से निभा रहे हैं सेवा की परंपरा
- बुलंदशहर में रामलीला के दौरान नोट बांटने का वीडियो वायरल, लगे गंभीर आरोप
- Khappar Yatra 2026 : आधी रात हाथ में तलवार लेकर खप्पर रूप में निकली देवी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन
