लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E4 में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद लगभग एक घंटे में वापस लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गई. बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में सवार 250 से ज्यादा यात्रियों को लेकर विमान ने हीथ्रो से उड़ान भरी थी. खराबी आने के बाद पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया. एयरक्राफ्ट को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया.

इंडिगो एयरलाइंस की लंदन हीथ्रो से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट 6E 04 को तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद यू-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा.

लंदन से नई दिल्ली रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 04 में टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद एयरक्राफ्ट को वापस लंदन ले जाया गया. लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने से हड़कंप मच गया.

इसके बाद पायलटों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करते हुए विमान को वापस लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया. विमान में 250 से ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहे हैं. इमरजेंसी घोषित होने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति दी.

विमान ने करीब 8:05 बजे ब्रिटिश समर टाइम के अनुसार रनवे 27R से उड़ान भरी. उड़ान भरने के बाद विमान ने इंग्लिश चैनल की तरफ बढ़ना शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद क्रू ने चढ़ाई रोक दी. विमान करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ा.

इंडिगो की ओर से तकनीकी समस्या के बारे में संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. सभी जरूरी तकनीकी और सुरक्षा मंजूरियां मिलने के बाद ही इस विमान को दोबारा संचालन में शामिल किया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m