आज से 3 दिन तक पंजाब में बसे नहीं चलेंगी। अगर आप कहीं यात्रा करने का प्लान कर रहे है, तो बस के इंतजार में मत रहिए। आज यानि 9 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक पंजाब में सरकारी बसों के कर्मचारी हड़ताल में है। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी अनुबंध कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ मंगलवार आधी रात से 11 जुलाई तक हड़ताल शुरू कर दी है।
पहले ही यूनियन ने हड़ताल की सूचना दे दी थी और आज से इसकी शुरुआत हो गई है। इसके अनुसार अब 3000 से ज्यादा सरकारी बसें अपने स्थान में खड़ी हैं, जिसके कारण अब यात्रियों को परेशानी हो सकती है। विरोध प्रदर्शन में किसान संगठन, सीटीयू हिमाचल और अन्य बड़े संगठन भी हिस्सा लेंगे। यूनियन के लोगों ने पहले ही अपनी मुख्य मांग सामने रखी है कि ठेका प्रथा को खत्म किया जाए और कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
बता दे कि पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने इसके पहले भी अपनी मांग को लेकर हड़ताल की थी, जिसके बाद कोई नतीजा नहीं निकला। यही कारण है कि एक बार फिर से 9, 10 और 11 जुलाई को तीन दिनों के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

- Jodhpur Mayor Election: हाइब्रिड प्रत्याशी से क्रॉस वोटिंग तक, शेखावत ने उठाए सवाल
- भालू ने छोटे भाई पर किया हमला तो बचाने भिड़ गया 10 साल का मुकेश, पत्थर मारकर भगाया, दोनों घायल
- Rajasthan School News: दौसा के इन 12 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, 20.79 करोड़ रुपए मंजूर
- चेयरमैन चुनाव से ठीक एक दिन पहले हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तेजपाल मिर्धा की गिरफ्तारी पर रोक, बोले डोटासरा
- ‘पुलिस की थ्योरी नहीं, सेटेलाइट डेटा बोलेगा’… अखिलेश यादव का फेक एनकाउंटर पर बड़ा वार, BJP को दी चुनौती



