पंजाब में एक बार फिर से बसों के पहिए थमने वाले हैं। बस संगठन ने एक बार फिर से हड़ताल की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है, जिसके अंतर्गत तीन दिनों तक बस नहीं चलेंगी।
बता दें कि पनबस-पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी वजह से इन दिनों में बसें बंद रहने वाली हैं, जिस कारण अब यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के ने बताया कि 9, 10 और 11 जुलाई को तीन दिनों के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें किसान संगठन, सीटीयू हिमाचल और अन्य बड़े संगठन भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि ठेका प्रथा को खत्म किया जाए और कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए है।
यूनियन के सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काफी लंबे समय से पड़े हुए हैं और इसके पहले भी कई बार मोर्चा खोल चुके हैं लेकिन फिर भी इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसके बाद एक बार फिर से एसोसिएशन ने हड़ताल का दिन निश्चित कर लिया है। यूनियन ने साफ कहा है कि इस बार आर या पार की लड़ाई होगी।
- अंधेरी रात में मौत का खेलः मुर्गी फार्म में सो रहे 62 साल के बुजुर्ग की हत्या, इलाके में सनसनी, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
- शर्मनाक! पहले शादी का दिया झांसा, फिर छात्राओं से दरिंदगी, पुलिस ने नाबालिग समेत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- सुरक्षा कारणों से खरियार ऑटोनॉमस कॉलेज में छात्र संसद चुनाव रद्द, कॉलेज अनिश्चितकाल के लिए बंद
- हैदराबाद में वैज्ञानिक की बेटी की निर्मम हत्या, सिक्योरिटी गार्ड ने बच्ची के हाथ-पांव बांधकर पानी में डुबोया; नौकरी जाने से था नाराज
- Bokaro News: ESL स्टील प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आए दो मजदूर, इलाज के दौरान मौत,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

