सतीश दुबे, डबरा। विदेश मंत्रालय की पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में पुलिस विभाग की लापरवाही से सेंधमारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सिमरिया टेकरी के बौद्ध विहार कॉलोनी के एक ही पते फर्जी दस्तावेज के आधार पर करीब 20 पासपोर्ट सिटी पुलिस के फेरफिकेशन के बाद जारी किए गए। बांग्लादेशियों के नाम से जारी पासपोर्ट के आधार पर ही बौद्ध अनुयाई विदेश यात्रा तक कर चुके हैं, जिसमें थाईलैंड,मलेशिया,चीन,श्रीलंका जापान की यात्रा भी करते रहे। 

विदेश मंत्रालय में हुए इस खुलासे से हड़कंप मच गया इस फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड रियाल चौधरी सहित दो लोगों को भोपाल STF पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में 40 से अधिक फर्जी पासपोर्ट का बढ़ा खुलासा हुआ है। यह पूरा मामला 2021-22 में हुआ जिसमें करीब 20 पासपोर्ट डबरा सिटी थाने के सहयोग से सत्यापन करने के बाद बनाए गए।

ऐसे हुआ खुलासा 

मास्टर माइंड रियाल चौधरी से STF पुलिस पूछताछ में खुलसा हुआ कि वर्षों पहले यह लोग बांग्लादेश छोड़कर आए ये लोग अलग अलग शहरों में रह रहे हैं इनके फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार कार्ड,पेन कार्ड,जन्मप्रमाणपत्र सहित सभी दस्तावेज साठ गाँठ से बनवाए ओर फिर विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट के लिए एप्लाई किया साथ ही पुलिस से भी सभी दस्तावेज सत्यापन कराए।फिलहाल अब STF पुलिस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी गिरोह चलने वाले लोगों पर भी हर ऐंगल से जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m