पठानकोट. पठानकोट में एक जासूस के पकड़े जाने की खबर आई है, वह पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था.सीआईए स्टाफ पठानकोट ने गुप्त सूचना के पड़ताल की जिसमें एक जासूस सामने आया जो सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रख पाकिस्तान व अन्य देशों को जानकारी भेजने वाले एक जासूस को गिरफ्तार किया है.
जासूस पठानकोट का ही रहने वाला है जिसकी पहचान बलजीत सिंह उर्फ बीतू पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव चक्क धारीवाल थाना सदर जिला पठानकोट के तौर पर हुई है. यह पाकिस्तान को भारत की गतिविधियों की जानकारी देता था इसके साथ और भी कई लोग मिले थे जो उसका इस काम में साथ देते थे.
दुकान में लगा था कैमरा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बलजीत सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर नेशनल हाइवे-44 किनारे पठानकोट के सुजानपुर स्थित पुल नंबर चार व पांच के बीच एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे, इस कैमरे के जरिए सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधि पर नजर रखी जा सके. यह व्यक्ति राष्ट्रीय विरोधी तत्वों के साथ जुड़े हुए हैं. उक्त सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड और निगरानी संबंधी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पाकिस्तान और विदेशों में स्थित संचालकों के साथ साझा की जा रही थी, जो भारत की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है.

स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक पुलिस की हिरासत में आरोपी बलजीत सिंह ही है। उसका साथ देने वाले अन्य सभी फरार है. अनुमान यह भी है कि आरोपी के जेल में बैठे पाकिस्तानी हेंडलरों के साथ संपर्क हैं. यह भी जांच का विषय है. बता दें कि पठानकोट जिला सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील है और बॉर्डर जिला होने के नाते आए दिन पुलिस प्रशासन द्वारा अलर्ट पर रखा जाता हैं.
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

