पठानकोट के हलका भोआ के अधीन आते तारागढ़ के पास गांव जानीचक्क में सवारियों से भरी एक मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बस चालक ने हादसे का कारण खराब सड़क बताया है।
बस के कंडक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि वे सुबह पठानकोट से तारागढ़ अपनी मिनी बस लेकर जा रहे थे। जैसे ही तारागढ़ में पहुंचे तो टूटी सड़क के कारण बस का टायर खड्डे में चला गया। ऐसे में बस का मेन पटा टूट जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि ड्राइवर ने समझदारी से काम लेते हुए बस को कंट्रोल करने की कोशिश भी की। लेकिन, फिर भी बस पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सामने से आते एक मोटरसाइकिल चालक का ड्राइवर ने हादसे में बचाव किया है। यह हादसे का कारण टूटी सड़क ही बनी है। बस में 12 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते टूटी सड़क ठीक हो जाती तो आज यह हादसा ना होता। हादसाग्रस्त बस को जेसीबी की मदद खेतों से बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी एएसआई राम लाल ने कहा कि सभी यात्रियों की हालत में सुधार है और अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए किसी यात्री ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।
- गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया
- Bilaspur News Update : ट्रैक बदलने के दौरान मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी… स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत… नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
- किताब व्यवसायी से बदमाशों ने 5 लाख के गहने लूटे, विरोध पर ऑटो चालक को मारी गोली
- चलती कार में भीषण आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत; चार महीने पहले खरीदी थी CNG कार
- Maiya Samman Yojana: दुर्गापूजा से पहले महिलाओं के खाते में पहुंचे 2,500, रांची की 3.93 लाख और धनबाद की 3.46 लाख लाभुकों को मिली राशि
