पठानकोट: पंजाब में लगातार हो रह बारिश के कारण अब दरिया और बांध का जल स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है. इस बीच खबर आई है कि पठानकोट में रणजीत सागर डैम का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. यह खतरे के निशान के करीब जाता नजर आ रहा है. जानकारी मिली है कि डैम का जलस्तर इस समय 506 मीटर से ऊपर है, जबकि डैम का खतरे का निशान करीब 528 मीटर है. इस तरह डैम अभी भी खतरे के निशान से 22 मीटर दूर है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे से पानी का स्तर बढ़ता गया तोआ यह बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है. आपको बता दें कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से डैम का पानी का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है. पिछले साल आई तबाही को ध्यान में रखते हुए डैम प्रशासन द्वारा इस बार पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं. डैम पर लगातार नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें भी बनाई गई हैं.
रणजीत सागर डैम के एक्सीयन मुनीश कुमार ने मीडिया से कहा कि प्रशासन डैम के पानी के लेवल पर लगातार नजर रख रहा है. फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है, हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं और पिछले साल जैसे हालात दोबारा न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. प्रशासन ने आस-पास के इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.
- बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस: आरोपी पति समर्थ सिंह की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने CBI की चार्जशीट को माना सही
- नाम बदला, चेहरा बदला, शहर बदला… पर पाप का साया नहीं! 28 साल बाद दोस्त के कातिलों का पर्दाफाश
- राजद पर फूटा भाजपा का गुस्सा, नीरज कुमार शर्मा बोले- वोट चोर आज दे रहे लोकतंत्र का ज्ञान!
- कर्नाटक: सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश से कैदी की रिहाई का आरोप, DIG प्रिजन्स सोमशेखर गिरफ्तार
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

