पठानकोट. पठानकोट में शिवसेना हिंद कोर कमेटी के चेयरमैन रवि शर्मा के घर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें उनके भाई जतिंदर शर्मा की मौत हो गई है, हैरानी की बात यह है कि उनके घर ही उनकी लाश पड़ी मिली थी. वह अपने बेड पर खून से लथपथ पड़े मिले थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ताज्जुब की बात यह है कि जतिंदर शर्मा के सिर और गले पर कई चोट के निशान भी मिले हैं. इस पूरे मामले में शिवसेना नेता रवि शर्मा ने भाई के हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने इस हत्या को लेक ड्राइवर पर शक जताया है. उनका कहना है कि दोपहर करीब 2:30 बजे कर्ण नाम के ड्राइवर को सबूतों के साथ पुलिस के हवाले किया था हालांकि, रात करीब 7:45 बजे उन्हें पता चला कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया है.
हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग
रवि शर्मा ने अपने भाई की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है उनका कहना है कि अगर जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाए.अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो शिव सैनिकं के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा.
एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- CG News : गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 3 बच्चों की हालत गंभीर
- Jharkhand Weather Today: विजयादशमी पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें तापमान और बारिश का हाल
- असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी आज, CM सम्राट और नीतीश ने बिहारवासियों को दी बधाई
- पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दीः कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी, आईपी एक्सटेंशन में देर शाम रावण दहन करेंगे
- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! एकसाथ दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल

