पठानकोट: पठानकोट के सुजानपुर इलाके में नहर किनारे कथित अवैध कब्ज़ों के खिलाफ नहर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. इस कार्यवाही में ऐसे कई दुकानों पर कब्जा हटाया गया है जो अवैध थी. इस बारे के दुकानदारो का आरोप है कि दुकान के लोगो को सामान हटाने और खाली करने का भी मौका नहीं दिया गया है.
कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों का सामान और स्ट्रक्चर प्रभावित हुआ. दुकानदारों ने नहर विभाग की कार्रवाई पर बहुत नाराजगी व्यक्त की है. साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें न तो पहले से कोई नोटिस दिया गया और न ही अपना सामान हटाने के लिए पूरा समय दिया गया. दुकानदारों का कहना है कि अगर विभाग को पहले से बताया गया होता, तो वे अपना सामान सुरक्षित रूप से हटा सकते थे. यहां के दुकानदारो का कहना यह भी है कि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब दुकानदार इस मामले में अपनी बात प्रशासन के सामने रखने की तैयारी कर रहे हैं.
इलाके के लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि अगर अतिक्रमण गैर-कानूनी है तो नियमों के मुताबिक और प्रभावित लोगों को सही जानकारी देकर कार्रवाई की जाए.
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

