पठानकोट। भारी बारिश के चलते नदी नाले ऊफान में है। इस दौरान एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। चक्की दरिया के ऊपर बना रेलवे पुल खतरे में आता नजर आया है। यहां पानी का तेज बहाव होने के कारण आसपास की दीवारें कमजोर हो गई हैं और इस दौरान ही सेफ्टी वॉल अचानक से भड़भड़ा के गिर पड़ी।
दिल्ली-पठानकोट-जम्मू रेल मार्ग पर बने रेलवे ब्रिज के ऊपर से ट्रेन निकलती रही और इस दौरान ट्रेन पूरी निकली नहीं थी उसके पहले ही नीचे पुल की सेफ्टी वाल बह गया। अच्छी बात यह रही कि ट्रेन और पुल पर को अनहोनी नहीं हुई। आपको बता दें कि चक्की दरिया का जल स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है इसके कारण आसपास की जमीन धसक रही है। ऐसे में ट्रेन का वहां से गुजरना किसी को दुर्घटना को आमंत्रण देने के समान है। जानकारी सामने आई है कि तेज बारिश के कारण पठानकोट-एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

वहीं निर्माण कार्य में लगी 1 मशीन चक्की के तेज प्रभाव में बह गई तथा ढांगू माजरा, ढांगू पीर सड़क मार्ग को भी सुरक्षा की दृष्टि से विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है। हालात का जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक बलिंदर राजन, एस.डी.एम. डॉ. सुंदर ठाकुर, तहसीलदार लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी, स्थानीय पुलिस अधिकारी व रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद इस रास्ते को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
- सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घेरकर बरसाईं गोलियां
- मैराथन बैठक में बूथ मजबूत करने का मंत्र: स्मृति ईरानी ने कहा- छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे भाजपा की सरकार
- चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी
- बठिंडा में चिट्टे की ओवरडोज से 32 वर्षीय युवक की मौत, बाजू में लगा मिला इंजेक्शन
- टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन शुरू: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, खाटू श्याम के भक्तों को मिलेगी बड़ी राहत
