पटियाला। रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल के साथ हुई करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में पटियाला पुलिस ने महाराष्ट्र से 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद साइबर सैल की टीमें आरोपियों को पटियाला ले जा रही हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का यह गिरोह ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड है। उनसे पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि साइबर सैल की टीम ने दिन-रात मेहनत करके यह सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईजी चहल के साथ कुल 8.12 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी। इसके चलते वह तनावग्रस्त हो गए और अपने घर में खुद को गोली मार ली, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी जान बच गई।
साइबर सैल ने तकनीकी जांच के दौरान सभी संबंधित खातों को फ्रीज करवाया।

कुल 25 खातों को फ्रीज किया गया, जिनमें आईजी चहल के खाते से लगभग 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। जांच में पता चला कि गिरोह के तार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से जुड़े थे। आरोपियों से कई सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनमें कुछ निष्क्रिय सिम भी शामिल हैं।
- National Morning News Brief: बांग्लादेश में निपाह वायरस की दस्तक, कश्मीर एकजुटता दिवस पर भारत के खिलाफ उगला जहर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी ने ट्रंप का जताया आभार, US ने लगाए प्रतिबंध तो भड़के ईरान ने दे डाली धमकी
- सिवान में सरकारी शिक्षक निकला हैवान! कोचिंग पढ़ने गई छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर बाजार में घुमाया
- CG Morning News : केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज करेंगे नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग, CM साय भी होंगे शामिल… छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री खट्टर… उप अभियंता भर्ती परीक्षा आज… चुनाव आयोग सुनिश्चित करे कि फार्म-7 का दुरुपयोग न हो : बैज
- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड, कटनी में पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें कैसा रहेगा मौसम
- Rajasthan News: कोटा ज्वेलर्स शोरूम में ₹1 करोड़ की चोरी का खुलासा: बंगाल से प्लान बनाकर भेजा गया था कारीगर


