पटियाला। रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल के साथ हुई करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में पटियाला पुलिस ने महाराष्ट्र से 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद साइबर सैल की टीमें आरोपियों को पटियाला ले जा रही हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का यह गिरोह ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड है। उनसे पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि साइबर सैल की टीम ने दिन-रात मेहनत करके यह सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईजी चहल के साथ कुल 8.12 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी। इसके चलते वह तनावग्रस्त हो गए और अपने घर में खुद को गोली मार ली, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी जान बच गई।
साइबर सैल ने तकनीकी जांच के दौरान सभी संबंधित खातों को फ्रीज करवाया।

कुल 25 खातों को फ्रीज किया गया, जिनमें आईजी चहल के खाते से लगभग 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। जांच में पता चला कि गिरोह के तार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से जुड़े थे। आरोपियों से कई सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनमें कुछ निष्क्रिय सिम भी शामिल हैं।
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
- मोतिहारी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, RJD विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों संग मनाई दीपावली
- दिवाली पार्टी में मेहमानों को सर्व करें रंग-बिरंगी और टेस्टी ड्रिंक्स, देखकर ही खुश हो जाएगा हर किसी का दिल
- भाजपा वाले चुनाव से 6 महीने पहले…राजकीय नर्सेस संघ की मांगों को लेकर चंद्रशेखर ने साधा निशाना, वादों को लेकर कही बड़ी बात

