पटियाला। पटियाला के थाना अर्बन स्टेट के अंतर्गत आने वाले डीसीडब्ल्यू (DCW) क्षेत्र मे सनसनी खेज खुलासा हुआ है, जिसके बाद नीला ड्रम एक बार फिर से चर्चा में है। इस इलाके में कूड़े के ढेर में लावारिस पड़े एक बंद नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम से एक अज्ञात लड़की की लाश बरामद हुई।
इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि आखिर कोई एक युवती की हत्या कर कैसे नीले ड्रम में भर सकता है। आपको बता दें कि ड्रम मीडियम साइज का था जिसमें बड़े ही बेरहमी से लाश को ठूसा गया था। मृतिका की पहचान एक हाथ में नेहा लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ में दिल वाला टैटू बना है जिस पर एन और ए लिखा हुआ है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस जांच में जुट गई है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को ड्रम में बंद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया है। लड़की के चेहरे पर हल्का जख्म है, लेकिन शरीर पर कोई चोट नहीं नजर आई। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

नहीं हुई पहचान आपको बता दें कि लाश सड़ने लगी है, जिसके कारण लड़की की पहचान कर पाना मुश्किल है, पुलिस का कहना है कि मृतिका के पहचान के बाद ही आरोपित तक पहुंचा जा सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के आसपास दो सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं। इन दोनों सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
घटनास्थल के नजदीक एक तीसरा कैमरा भी लगा था, लेकिन वह बंद पड़ा था। यदि यह कैमरा चल रहा होता तो केस जल्द हल हो जाता क्योंकि नीला ड्रम इस कैमरे की बिल्कुल करीब में था। कहा यह भी जा रहा है कि मृतिका को देख कर लग रहा है कि वह अन्य राज्य की है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
