पटियाला। पंजाब के पटियाला के केंद्रीय जेल की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां से तीन कैदी फरार हो गए. इसकी जानकारी है होने के बाद जेल में हाहाकार मच गया. अति सुरक्षित और बिजली वाले तार लगी दीवारों के बावजूद यह तीनों कैदी फरार होने में कामयाब हो गए थे. राहत की बात यह है कि भागे इन तीन कैदियों को पटियाला पुलिस ने काबू कर लिया है. इस घटना को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
इस मामले में पटियाला के एसपी सिटी पलविंदर सिंह ने मीडिया से कहा कि सुरक्षा में लापरवाही कैसे हुई है यह जांच का विषय है, लेकिन जेल से भागने वाले कैदियों को पुलिस ने काबू किया है. फिलहाल इससे अधिक वह कुछ नहीं कह सकते. इन कैदियों में से एक नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद था जो अमृतसर की तरफ का बताया जा रहा है.
केंद्रीय जेल पटियाला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं, इसके बावजूद यह कैदी फरार होने में कामयाब हुए. जेल के मुख्य गेट पर पेस्को कंपनी के कर्मचारी तैनात हैं, जो जेल परिसर की बिल्डिंग के बाहर तक ड्यूटी देते हैं.
400 कर्मचारी लगे हैं जेल की सुरक्षा में
इसके बाद जेल बिल्डिंग के अंदर जेल विभाग के कर्मचारी तैनात किए हुए हैं और जेल के टावर पर होमगार्ड के मुलाजिम तैनात है. केंद्रीय जेल में कैदी बंद रखने की क्षमता तकरीबन 1500 है लेकिन इस समय जेल में 2100 से अधिक कैदी बंद है. जेल की सुरक्षा में तकरीबन 400 कर्मचारी लगाए हुए हैं. केंद्रीय जेल पटियाला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं, इसके बावजूद यह कैदी फरार होने में कामयाब हुए. जेल के मुख्य गेट पर पेस्को कंपनी के कर्मचारी तैनात हैं, जो जेल परिसर की बिल्डिंग के बाहर तक ड्यूटी देते है.
इसके बाद जेल बिल्डिंग के अंदर जेल विभाग के कर्मचारी तैनात किए हुए हैं और जेल के टावर पर होमगार्ड के मुलाजिम तैनात है. केंद्रीय जेल में कैदी बंद रखने की क्षमता तकरीबन 1500 है लेकिन इस समय जेल में 2100 से अधिक कैदी बंद है. जेल की सुरक्षा में तकरीबन 400 कर्मचारी लगाए हुए हैं.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

