पटियाला। पंजाब में लगातार नशा का व्यापार बढ़ रहा है. एक-एक करके इस दलदल का लोग शिकार हो रहे हैं, ऐसे में इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले को यह बेहद भारी पड़ रहा है. पटियाला के सरहिंद रोड स्थित रंजीत विहार इलाके में एक घटना घटी जो इसका बड़ा उदाहरण साबित हुई है. नशा तस्करी के खिलाफ शिकायत करने वाले युवक को बड़ा कुछ व्यक्तियों ने बेदम मारा है. डंडों से कुछ लोगों ने उसे इतना मारा कि उसकी स्थिति गंभीर हो गई है.
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजर सिंह नामक युवक ने क्षेत्र में नशा बेचने वाले कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. बताया जा रहा है कि इस शिकायत से नाराज होकर आरोपितों ने रविवार को मौका पाकर उस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उसे घेरकर डंडों से पीटा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया.मामला पुलिस में चले गया है और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.
इस घटना के बाद वहां के स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी देखी गई है . इस घटना के करण निर्दोष युवक की स्थिति गंभीर बनती जा रही है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है. लगातार उसकी स्थिति खराब होती नजर आ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते बेहतर कार्रवाई नहीं की तो यह रोष प्रदर्शन बढ़ सकता है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

