पटियाला। पंजाब के पटियाला के सरहिंद रोड पर गांव हसनपुर के पास आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसा पठानकोट डिपो की पंजाब रोडवेज़ बस और एक ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक और बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर के कारण बहुत से लोग को चोट आई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पटियाला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। किसी की गलती के कारण यह हादसा हुआ है इसकी उसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना में बहुत से लोगों को गंभीर चोट आई है।
- Amazon Sale में OnePlus Nord 6 पर भारी छूट, 9,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाले फोन की कीमत हुई कम
- इंदौर में दशहरे पर जलेगी ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ की शूर्पणखा! संस्था पौरुष का ऐलान, मेरठ हत्याकांड को लेकर अनोखा विरोध
- रावण दहन किस तारीख को होगा, जानें सही तारीख और शुभ समय
- Tata Sales Report September 2026: नेक्सॉन बनी देश की पसंदीदा SUV, पंच को मामूली अंतर से पछाड़ा
- RG Kar Case: संदीप घोष को जमानत पर सियासत तेज, BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य बोले- बेल का मतलब बेगुनाही नहीं
