पटियाला। यहां माता कौशल्या अस्पताल में बीते दिन बुधवार को अस्पताल के एक कर्मचारी द्वारा पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगी महिला को थप्पड़ मरने के बाद यह मामला प्रकाश में आया.इसके बाद अब स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह गुरुवार को सुबह नो बजे ही अस्पताल में स्थित ओपीडी में पहुंच गए. मंत्री को अस्पताल में देख कर सभी चकित रह गए. मंत्री ने अन्य मरीजों से भी बात की.
महिलाओं से की बात
स्वास्थ्य मंत्री ने पर्ची काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगी महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और तुरंत अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए.
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री द्वारा महिला को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर अस्पताल अधिकारियों से बातचीत की गई मौजूदा समय में स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल अधिकारियों से मीटिंग चल रही है.

महिलाओं ने बताई समस्या
मंत्री को अस्पताल में देखकर मरीज़ खुश हुए महिलाओं की समस्या के अलावा मंत्री ने अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली. उन्होंने सभी से पूछा कि किस तरह की समस्याओं का समाना सभी को करना पड़ रहा है. साथ ही सभी आधिकारी को भी व्यवस्था बनने के निर्देश दिए.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
