पटियाला. पटियाला के पातड़ां में बुधवार रात एक महिला के साथ मारपीट और उसके बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. महिला के साथ मारपीट और हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी नहीं हुई है. यह घटना सरेआम खुले इलाके में हुई है इससे समझ आया कि हत्यारों को किसी भी तरह का भय नहीं था.
यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है जो पातड़ां के पुराने बस स्टैंड पर हुई. मृतका की पहचान सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर के रूप में हुई है, जबकि घायल ऑटो चालक की पहचान लखवीर सिंह के तौर पर हुई है. जानकारी मिली है कि दिलप्रीत कौर बुधवार शाम बस से उतरकर अपने घर की ओर जा रही थीं.
इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बेसबॉल से हमला कर दिया. महिला को भी यह समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है. इसके बाद आरोपियों ने उन्हें दो गोलियां मार दीं. हमले के दौरान वहां मौजूद ऑटो चालक लखवीर सिंह को भी गोली लग गई.
घटना की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सिद्ध ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है.
- बिजनौर में डीएम-एसपी के सामने मस्जिद से आई तेज आवाज, लाउडस्पीकर उतरवाया; मुअज्जिन गिरफ्तार
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार,सुबह छाया रहेगा कोहरा
- Delhi News Brief: अरविंद केजरीवाल ने हिटलर से पीएम मोदी की तुलना की, दिल्ली को ₹2000 करोड़ का नुकसानः सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण कारोबार ठप
- बिहार में बाढ़ पीड़ितों को आज मिलेंगे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट जारी करेंगे दूसरी किस्त
- हरियाणा में शादी का अनोखा न्योता! 106 गांवों के हर घर पहुंचेगा कार्ड, CM से लेकर बड़े नेताओं तक को बुलावा

