पटियाला। पंजाब पुलिस पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा से सरकारी घर खाली करा रही है, इसे लेकर माजरा ने विरोध जताया है। पठान माजरा को पटियाला कोर्ट ने रेप केस में भगोड़ा घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। इससे पहले पुलिस ने विधायक को बंगला खाली करने की मांग करते हुए नोटिस लगाया था, लेकिन फिर भी विधायक ने बंगला खाली नहीं किया, जिसके बाद अब पुलिस ने यह कदम उठाया है।
विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा ने सरकारी घर खाली कराने को लेकर बड़ी नाराजगी जताई है। उन्हें आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल के खिला मोर्चा खोल दिया है। विधायक पठान माजरा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूछा, “अगर घर खाली ही करवाना है तो PRTC के पूर्व चेयरमैन रणजोत सिंह हडाना का 5 एकड़ का घर क्यों नहीं खाली करवाया जा रहा है, जहां राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं? उन्होंने कहा कि मैं मौजूदा MLA हूं और लोगों ने मुझे MLA चुना है। मौजूदा MLA का घर खाली नहीं करवाया जा सकता, लेकिन मेरा घर क्यों खाली करवाया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की क्या हैसियत है कि वह दिल्ली के कपूरथला हाउस में रह रहे हैं। सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा व्यक्ति जो पंजाब और अपने इलाके के हक की बात करता है, वह इन्हें अच्छा नहीं लगता। आम आदमी पार्टी तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने इस मुद्दे को कोर्ट में लेजाने की बात कही है साथ ही अन्य पार्टी के लोगों से मदद भी मांगी है।
- कभी-कभी लिखनेवाले और लिखवानेवाले… अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- अक्सर समाज को बांटने वाले इस तरह की साजिश करते है
- गुना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: सरियों के नीचे दबकर 3 की दर्दनाक मौत: एक ही गांव के लोग बने शिकार
- CG News : रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 372 मामलों में 2 लाख से ज्यादा का वसूला जुर्माना
- MP TOP NEWS TODAY: 2 मार्च को बड़वानी में मोहन कैबिनेट की बैठक, भोजशाला की ASI रिपोर्ट आई सामने, बाघों की कब्रगाह बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, दूषित पानी से 35 मौतों की जांच के लिए आयोग गठित, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- CG Crime News : खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर रिटायर्ड कर्मचारी को लगाया चूना, सोने की चेन और अंगूठी लेकर ठग हुए फरार


