पटियाला। पंजाब पुलिस पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा से सरकारी घर खाली करा रही है, इसे लेकर माजरा ने विरोध जताया है। पठान माजरा को पटियाला कोर्ट ने रेप केस में भगोड़ा घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। इससे पहले पुलिस ने विधायक को बंगला खाली करने की मांग करते हुए नोटिस लगाया था, लेकिन फिर भी विधायक ने बंगला खाली नहीं किया, जिसके बाद अब पुलिस ने यह कदम उठाया है।
विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा ने सरकारी घर खाली कराने को लेकर बड़ी नाराजगी जताई है। उन्हें आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल के खिला मोर्चा खोल दिया है। विधायक पठान माजरा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूछा, “अगर घर खाली ही करवाना है तो PRTC के पूर्व चेयरमैन रणजोत सिंह हडाना का 5 एकड़ का घर क्यों नहीं खाली करवाया जा रहा है, जहां राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं? उन्होंने कहा कि मैं मौजूदा MLA हूं और लोगों ने मुझे MLA चुना है। मौजूदा MLA का घर खाली नहीं करवाया जा सकता, लेकिन मेरा घर क्यों खाली करवाया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की क्या हैसियत है कि वह दिल्ली के कपूरथला हाउस में रह रहे हैं। सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा व्यक्ति जो पंजाब और अपने इलाके के हक की बात करता है, वह इन्हें अच्छा नहीं लगता। आम आदमी पार्टी तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने इस मुद्दे को कोर्ट में लेजाने की बात कही है साथ ही अन्य पार्टी के लोगों से मदद भी मांगी है।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां

