पटियाला। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर पटियाला के शंभू के पास हुए धमाके के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान धमाका करने वाले संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। स्पेशल डीजीपी (रेलवे) शशि प्रभा द्विवेदी ने जानकारी दी है कि धमाके के दौरान मारे गए व्यक्ति की पहचान तरनतारन के पंजवड़ निवासी जगरूप सिंह के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रही पुलिस को घटनास्थल से मिले सबूतों के साथ-साथ अहम सुराग भी मिले हैं। डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें सामने आया कि संदिग्ध ने अमृतसर में अपना मोटरसाइकिल पार्क किया था। पुलिस ने उस मोटरसाइकिल को अमृतसर से जब्त कर लिया है। साथ ही, घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक ट्रेन टिकट भी बरामद हुई है, जिससे यह पता चलता है कि वह सरहिंद से वहां पहुंचा था।
कैसे हुई घटना?
डीजीपी ने बताया कि यह घटना रात करीब 8:30 बजे की है। एक मालगाड़ी के गुजरने के दौरान पटरियों के नीचे जोरदार धमाका हुआ। मालगाड़ी के लोको पायलट ने झटके को महसूस किया और तुरंत इसकी सूचना दी। अच्छी बात यह रही कि मालगाड़ी को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा और वह सुरक्षित निकल गई। सूचना मिलते ही जिला पुलिस और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
आतंकी साजिश की आशंका, DGP ने कहा- मामला बेहद गंभीर
पुलिस इसे सामान्य घटना नहीं मान रही है। स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने आशंका जताई है कि यह धमाका दहशत फैलाने और बड़े लक्ष्य को साधने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा शक है कि जगरूप ही वह व्यक्ति था जो धमाका करने की कोशिश कर रहा था और इस दौरान हुई गलती में उसकी जान चली गई। मामला बेहद गंभीर है और हम इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और अन्य एजेंसियां बारीकी से सबूत जुटा रही हैं, जल्द ही इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जाएगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

