पटियाला। पंजाब में धमकियों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। बीते कई दिनों से लगातार धमकियां मिल रही है, इस बार फिर से पटियाला में एक बार फिर से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के सामने आन के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है। पुलिस मौके पर मौजद है।
जानकारी के मुताबिक शिवालिक पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।
बच्चों को एहतियातन घर भेजा गया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सभी विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी और अभिभावकों को सूचित किया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में माता-पिता स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध वस्तु या किसी भी खतरे की आशंका को देखते हुए पूरे परिसर को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

लगातार रखी जा रही नजर
गौरतलब है कि हाल ही में पटियाला के शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई थी, जिसमें बम लगाने आए एक संदिग्ध की मौत हो गई थी। इसके अलावा पंजाब में पहले भी स्कूलों और रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

