बटाला। पटियाला-शंभू पटियाला-शंभू रेलवे ट्रैक धमाके के आरोपित गुरजिंदर सिंह के माता,पिता का बड़ा बयान, कहा बेटे को फंसाया गया है पटियाला। रेलवे ट्रैक धमाके के आरोपित गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत सिंह का परिवा ने सामने आ कर अपना मत रखा है। गुरजिंदर सिंह के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उन्हें बेवजह फंसाया गया है। उनका बेटा निर्दोष है उसका इस केस से कोई लेना देना नहीं है।
आरोपित गुरजिंदर सिंह के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि गुरजिंदर सिंह को गुरुवार धारीवाल में दूध देने के लिए गया था। काफी समय तक गुरजिंदर सिंह घर नहीं आया। वह जब गुरजिंदर को ढूंढने के लिए गए तो पता चला कि सादा कपड़ों में आए पुलिस वालों ने गुरजिंदर को हिरासत में लिया है और साथ ले कर चले गए हैं।
पुलिस बोली- कुछ देर में आएगा गुरजिंदर
शुक्रवार को उनके घर पर कुछ पुलिस कर्मचारी आए और गुरजिंदर सिंह के साथ उनकी फोन पर बात करवाई। इसके बाद पुलिस वाले घर से गुरजिंदर के कुछ कपड़े और फोन लेकर चले गए। पुलिस वालों का कहना था कि गुरजिंदर कुछ ही समय बाद घर आ जाएगा। उन्हें शनिवार को पता चला कि गुरजिंदर को बम धमाके में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गुरजिंदर सिंह की मां जसबीर कौर ने बिलखते हुए बताया कि उसका बेटा खेतीबाड़ी का काम करता है और अपने काम में ही व्यस्त रहता है। उसका किसी प्रकार के किसी अपराध में शामिल होने के बारे में परिवार तो क्या पूरा इलाका ही नहीं सोच सकता। वह बेहद संजीदा लड़का है और उसका किसी अपराधी के साथ कोई लेना देना नहीं है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धोखा किया है।
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 8% बढ़ोतरी; 42 से बढ़कर 50% हुआ महंगाई भत्ता
- भागलपुर की कॉलोनी में बगीचे से मिला दफनाया हुआ शव, इलाके में फैली सनसनी
- बड़ी खबरः बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों का ऐलान किया, विनोद तावड़े को यूपी, राम माधव को तमिलनाडु और बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र की कमान, देखें सूची
- देहरादून में IIM काशीपुर कैंपस की नींव, युवाओं के लिए बढ़ेगी उच्च शिक्षा की राह
- 100 से ज्यादा कंपनियों में चीनी हैकर्स की घुसपैठ, 5 दिन के अंदर 6 लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स की चोरी


