पटियाला। पंजाब पुलिस ने पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत के रूप में हुई है, जो गुरदासपुर जिले के धारीवाल का रहने वाला है। वह इस धमाके के मास्टरमाइंड जगरूप सिंह का बेहद करीबी साथी बताया जा रहा है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बाबा बेअंत से हुई शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी न केवल शंभू धमाके में शामिल था, बल्कि उसके तार सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट और मोगा स्थित सीआईए कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़े हुए हैं।

पुलिस का दावा: सुलझ गए तीनों बड़े मामले
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बाबा बेअंत की गिरफ्तारी के साथ ही आतंकवाद से जुड़े तीन बड़े मामले (मोगा, सरहिंद और शंभू) सफलतापूर्वक सुलझा लिए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि यह ऑपरेशन पंजाब सुरक्षा बलों की सतर्कता और विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
खालिस्तानी संगठन ने ली थी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि हाल ही में प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शंभू रेलवे ट्रैक पर हुए इस धमाके की जिम्मेदारी ली थी। यह धमाका पटियाला के शंभू इलाके के पास ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश के तहत किया गया था।
धमाका करने की कोशिश में मारा गया था एक आरोपी
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सोमवार रात जब इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी, तब धमाका करने की कोशिश कर रहा एक व्यक्ति मौके पर ही मारा गया था। पुलिस अब बाबा बेअंत से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं और उनके अगले ठिकाने कहां हैं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

