पटियाला : पटियाला में बड़ा हादसा हुआ है। नजदीकी गांव लंग में निर्माणाधीन मकान का लैंटर गिरने से बड़ा नुकसान हो गया। इस घटना में अब तक 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। वहीं कई का इलाज जारी है।
वही जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार इस घटना में मलबे के नीचे दबने से 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की पहचान हुई है, जिसमें मकान मालिक का परिवार भी शामिल बताया जा रहा है। यह घटना पटियाला के गांव लंग मे घर का निर्माण होने के दौरान हुई है। लेंटर गिरने के बाद बहुत अफरातफरी मच गई थी।
बड़े मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला गया है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
- राजधानी में 35 लाख की हवाला ठगी: VIP रोड पर नोट के सीरियल नंबर से रचा गया खेल, आरोपी फरार
- अचानक सम्राट चौधरी के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा, नए CM के ऐलान को लेकर हलचल तेज
- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है
- दोस्त की पूर्व प्रेमिका से बात करना पड़ा भारी, पहले पिलाई बीयर फिर मारी चार गोलियां, मरा समझकर…
- मऊगंज में ‘जंगलराज’! पुलिस की नाक के नीचे तांडव, सरेराह मिस्त्री से मारपीट

