सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के सरई क्षेत्र में सहारा इंडिया के निवेशकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। अपनी गाढ़ी कमाई वापस न मिलने से आक्रोशित सैकड़ों पीड़ितों ने “सहारा ने किया बेसहारा” के नारों के साथ एक विशाल रैली निकाली और तहसील कार्यालय एवं पुलिस थाना पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
01 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भांग, चंदन, ड्राईफ्रूट से बाबा का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
प्रमुख बिंदु और मांगें
वर्षों से अटका पैसा: निवेशकों का आरोप है कि जीवनभर की मेहनत की जमा पूंजी वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें वापस नहीं मिल सकी है, जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से 25 दिनों के भीतर ब्याज सहित पूरा भुगतान कराने और रिफंड प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग रखी है। धोखाधड़ी और अनियमितता के दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।
25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त 2026 तक उनकी समस्याओं का समाधान और भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे सरई स्थित शिव मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


