Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » बिहार

पटना में सरकारी योजना के नाम पर बड़ा खेल, 100 से ज्यादा म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों की ठगी, बैंककर्मी समेत 3 गिरफ्तार

Niraj mishra
21 Mar 2026, 12:23 PM March 21, 2026
बिहार
पटना में सरकारी योजना के नाम पर बड़ा खेल, 100 से ज्यादा म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों की ठगी, बैंककर्मी समेत 3 गिरफ्तार
Share
Share Share Follow

पटना। शहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में साइबर पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने सरकारी मदद का लालच देकर ग्रामीणों को ही अपराध का जरिया बना दिया। इस गिरोह ने सैदपुर, मुरादपुर और सुंदरपुर जैसे गांवों की गरीब महिलाओं को अपना निशाना बनाया।

​12 हजार का लालच

​ठगों ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि शौचालय निर्माण और मरम्मत योजना के तहत उनके खाते में 12,000 आएंगे। ठगी का स्तर इतना बड़ा था कि बैंक ले जाने के अलावा, एक भोज के बहाने शिविर लगाकर एक ही दिन में 100 से अधिक महिलाओं के फिंगरप्रिंट, आधार और फोटो लिए गए। महिलाओं को लगा कि वे सरकारी लाभ ले रही हैं, जबकि उनके नाम पर साइबर अपराध का रास्ता साफ किया जा रहा था।

​बैंकों की मिलीभगत और दस्तावेजों में हेराफेरी

​जांच में बैंक ऑफ इंडिया (सलेमपुर व बख्तियारपुर) और इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाओं का नाम सामने आया है। बैंक फॉर्म की जांच में भारी अनियमितताएं मिलीं:
​एक ही फॉर्म पर अलग-अलग लोगों की हैंडराइटिंग।

​पुराने मोबाइल नंबरों को काटकर नए नंबर लिखना।
​अलग-अलग रंग की स्याही का इस्तेमाल।
इसमें सीता कुमारी नाम की महिला की मुख्य भूमिका रही, जिसने ग्रामीणों को बरगलाया। गांव के अवध राय, कुमारी देवी और विभा देवी की संलिप्तता भी सामने आई है।

​कैसे होता था करोड़ों का ट्रांजैक्शन?

​इन खातों का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। साइबर ठगी की रकम इन खातों में आती थी और तुरंत बिहारशरीफ, नालंदा, बेगूसराय और पटना के एटीएम से निकाल ली जाती थी। NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर इन खातों के खिलाफ 100 से ज्यादा शिकायतें पहले से दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों के गबन की पुष्टि हुई है।

​खुलासा: जब खाते हुए होल्ड महीनों इंतजार के बाद जब सरकारी पैसा नहीं आया, तो महिलाएं बैंक पहुंचीं। वहां पता चला कि साइबर फ्रॉड के कारण उनके खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। सच्चाई सामने आने पर आक्रोशित महिलाओं ने सलेमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बैंक कर्मचारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संबंधित बैंक प्रबंधकों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

​नीतीश कुमार का बक्सर दौरा, स्पोर्ट्स और कल्चरल हब बनेगा जिला, मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों को झटका, 10 यात्री ट्रेनें हुई रद्द, दो गंतव्य से पहले होंगी समाप्त, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों को झटका, 10 यात्री ट्रेनें हुई रद्द, दो गंतव्य से पहले होंगी समाप्त, देखें लिस्ट

Today | 11 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Rajasthan News: राजस्थान में अब समय पर लिखनी होगी FIR, सीएम बोले- संसाधन हम देंगे, तुम रिजल्ट दो
राजस्थान

Rajasthan News: राजस्थान में अब समय पर लिखनी होगी FIR, सीएम बोले- संसाधन हम देंगे, तुम रिजल्ट दो

Today | 17 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
बिहार में गर्मी का तांडव, मोतिहारी में पारा 37 डिग्री पार, जानें अपने जिले का क्या है मौसम का हाल
बिहार

बिहार में गर्मी का तांडव, मोतिहारी में पारा 37 डिग्री पार, जानें अपने जिले का क्या है मौसम का हाल

Today | 23 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
उत्तर प्रदेश

Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

Today | 29 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
11 April History : महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का आज ही के दिन हुआ था जन्म… विमान दुर्घटना में पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की का निधन… अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
देश-विदेश

11 April History : महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का आज ही के दिन हुआ था जन्म… विमान दुर्घटना में पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की का निधन… अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today | 32 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved