Ritlal Yadav: दानापुर से राजद के पूर्व विधायक और बाहुबली रीतलाल यादव को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रंगदारी, अवैध भूमि कब्जा और संगठित गिरोह चलाने के गंभीर आरोपों में घिरे रीतलाल यादव की उस जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने जेल बदलने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। रीतलाल यादव फिलहाल भागलपुर जेल में बंद है।
रीतलाल यादव की याचिका खारिज
बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने रीतलाल यादव की ओर से दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी आदेश को केवल इस आधार पर अवैध नहीं ठहराया जा सकता कि उस पर हस्ताक्षर किसी अधीनस्थ अधिकारी के हैं। बता दें कि यह पूरा मामला 30 अक्टूबर 2025 को जारी उस आदेश से जुड़ा हुआ है, जिसे सहायक महानिरीक्षक (कारा एवं सुधार सेवाएं) द्वारा जारी किया गया था।
याचिकाकर्ता की ओर से दी गई ये दलील
इस आदेश के तहत 30 अप्रैल 2025 के ट्रांसफर आदेश की अवधि को छह महीने के लिए बढ़ाया गया था। पहले आदेश में रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर जेल में स्थानांतरित किया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी कि यह आदेश एआईजी द्वारा जारी किया गया, जबकि बिहार जेल मैनुअल 2012 और कैदी अधिनियम के तहत यह अधिकार केवल महानिरीक्षक (आईजी) को है।
अधिकार का नहीं हुआ दुरुपयोग- कोर्ट
इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश आलोक कुमार पांडे की एकलपीठ ने पूरी फाइल का बारीकी से परीक्षण किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने यह साफ हुआ कि जिस आदेश को चुनौती दी गई थी, वह असल में आईजी (कारा) स्तर पर लिया गया फैसला था। इसलिए इसमें मनमानी या अधिकारों के दुरुपयोग जैसी कोई बात नहीं पाई गई। अदालत ने यह भी माना कि यह निर्णय किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था।
रंगदारी और धमकी मामले में गिरफ्तार हैं रीतलाल यादव
गौरतलब है कि रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने और धमकी देने के साथ-साथ संगठित अपराधी गिरोह का संचालने करने का गंभीर आरोप है। इसी मामले में उन्होंने अप्रैल 2025 में दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था। पहले उन्हें बेऊर जेल भेजा गया, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों से उन्हें भागलपुर की जेल शिफ्ट कर दिया गया। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में दलील दी कि रीतलाल का प्रभाव क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करता है, जिससे जांच और न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- ‘निश्चय रथ’ पर सवार होकर बिहार यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार, पिता की तरह पश्चिमी चंपारण से शुरुआत
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

