पटना। शहर के राजीव नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ उसी की बिल्डिंग में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है, जब दोनों के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे।
सूनेपन का फायदा उठाकर घर में घुसा आरोपी
पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही इमारत में किराएदार के रूप में रहते हैं। आरोपी किशोर ऊपरी मंजिल पर रहता है, जबकि पीड़िता का परिवार नीचे वाली मंजिल पर निवास करता है। मंगलवार सुबह पीड़िता के परिजन काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इसी बीच, आरोपी सीढ़ियों से नीचे आया और लड़की के घर का दरवाजा खटखटाया। लड़की को लगा कि शायद उसके माता-पिता वापस आए हैं, लेकिन दरवाजा खोलते ही आरोपी जबरन अंदर घुस गया और कमरा बंद कर लिया।
परिजनों के लौटने पर हुआ खुलासा
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती की और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। दोपहर में जब परिजन काम से घर लौटे, तो लड़की ने आपबीती सुनाई। सदमे में आए परिजन तुरंत उसे लेकर राजीव नगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
SDPO 2 (लॉ एंड ऑर्डर) दिव्यांजलि जायसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को 28 अप्रैल की सुबह 11 बजे घुड़दौड़ रोड इलाके में इस वारदात की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए महत्वपूर्ण एविडेंस जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

