Bihar News: पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के लिए उपयोग में की जा रही तीन वाहनों को भी जब्त किया है, जिसमें एक थार और दो कार शामिल है। पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है।
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
घटना को लेकर बाढ़ अनुमंडल के एसडीपीओ राम कृष्णा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर हमें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद विशिष्ट आसूचना इकाई के सहयोग से हाथीदह थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन वाहनों से करीब 100 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
तस्करों से पूछताछ में जुटी पुलिस
गिरफ्तार तस्करों की पहचान समस्तीपुर निवासी चंदन कुमार (23), खोकसा निवासी विकाश कुमार (23), माधोपुर निवासी लालबाबू कुमार (28), शाकमोहन निवासी राजकुमार (39) और नालंदा निवासी पंकज कुमार (23) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां पर इसकी सप्लाई होनी थी।
पुलिस गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने सभी तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- मोतिहारी: नेपाल बॉर्डर से यूक्रेन महिला गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज नेपाल भागने की कोशिश हुई नाकाम

